102 views 0 secs 0 comments

वर्ड प्रोसेसर एप को बंद कर रहा माइक्रोसॉफ्ट, जानिए क्या असर पड़ेगा आप पर

In Featured, Technology
September 04, 2023

माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से आ रही कुछ रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपने प्रसिद्ध वर्ड प्रोसेसिंग एप को बंद करने जा रही है। लगभग 28 साल से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का हिस्सा रहे इस एप को आगामी विंडोज अपडेट में बंद कर दिया जायेगा।

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कंपनी अपने प्रसिद्ध वर्ड प्रोसेसिंग एप वर्डपैड को बंद करने जा रही है। इस एप को पहली बार 28 साल पहले जारी किया गया था। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

जल्दी बंद हो जायेगा माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 इनसाइडर अपडेट बिल्ड 19551 के बाद से ही वर्डपैड को वैकल्पिक बना दिया है। यह बदलाव स्टेबल बिल्ड में भी जारी किया गया है। इसका मतलब अब यूजर्स कंट्रोल पैनल के माध्यम से इस एप को अनइंस्टॉल भी कर सकते हैं।

अब यूजर्स के पास क्या ऑप्शंस होंगे

दरअसल माइक्रोसॉफ्ट के विशेषज्ञों के मुताबिक आजकल वर्ड प्रोसेसिंग ऐप्स के ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ तो पूरी तरह से मुफ्त हैं। माइक्रोसॉफ्ट के पास खुद का ही नोटपैड और ऑफिस वर्ड 365 उपलब्ध है। इसके अलावा गूगल डॉक्स भी एक अच्छा ऑप्शन है। ऐसी स्थिति में बहुत कम लोग माइक्रोसॉफ्ट वर्डपैड का उपयोग करते हैं। यही कारण है कि कंपनी ने इस एप को बंद करने का फैसला किया है।

वर्डपैड के बंद होने का यूजर्स पर ज्यादा कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है। यह एप अक्सर एक वैकल्पिक वर्ड प्रोसेसर के रूप में ही इस्तेमाल किया जाता रहा है।