| स्त्रोत: Google Images |
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने 7236 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 25 मई से शुरू होगी। ये भर्तियाँ लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएंगी। योग्य अभ्यर्थी 26 जून तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता:
दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की इन भर्तियों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक और परास्नातक (Post Graduate) तक की योग्यता निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 30 साल है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
| जरूरी जानकारी: | |
| आवेदन शुरू होने की | 25 मई 2021 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 24 जून 2021 |
| फीस जमा करने आखिरी | 24 जून 2021 |
| परीक्षा की तारीख | फिलहाल जारी नहीं |
| एप्लीकेशन फीस | |
| जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | 100 रुपए |
| एससी/एसटी/दिव्यांग/महिलाएं | कोई फीस नहीं |