X

बास्केटबॉल प्लेयर के बदले खतरनाक आर्म्स डीलर को छोड़ेगा अमेरिका, रूस को दिया ‘प्रिजनर स्वैपिंग’ का प्रस्ताव

Photo Source: NBC News
रूस की एक अदालत ने अमेरिका की बास्केटबॉल प्लेयर ब्रिटनी ग्रिनर को 9 साल जेल की सजा सुनाई है। उसे मास्को के एयरपोर्ट पर ड्रग्स से निकाले गए तेल के साथ गिरफ्तार किया गया था। रूसी अदालत ने ब्रिटनी पर 10 लाख रूबल (लगभग 13 लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया है।

दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूसी अदालत की कार्रवाई को नामंजूर बताया है। बिडेन ने रूस के सामने प्रिजनर स्वैपिंग का प्रस्ताव रखा है। वहीं रूस ने कहा है कि वह इस पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

क्या है ‘प्रिजनर स्वैप डील’?

दरअसल ‘प्रिजनर स्वैप डील’ का मतलब है किसी एक कैदी के बदले दूसरे कैदी को छोड़ देना। ऐसा अक्सर दो देशों के बीच में होता है। अमेरिका ने ब्रिटनी के बदले रूस के खतरनाक आर्म्स डीलर विक्टर बाउट को छोड़ने का प्रस्ताव दिया है।

Vikor Bout

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस के नैशनल सिक्युरिटी स्पोक्सपर्सन जॉन किर्बी ने कहा कि हमने रूस के सामने एक गंभीर समझौते का प्रस्ताव रखा है। रूस को इसे स्वीकार कर लेना चाहिए। वहीं दूसरी ओर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूस ने रूस ने वादिम कसीसिकोव की रिहाई की भी मांग की है। वादिम कसीसिकोव अभी जर्मनी की जेल में कैद है।

किर्बी ने इस बारे में कहा कि अमेरिका ने अभी इस पर विचार नहीं किया है। अमेरिका को नहीं लगता कि वादिम की रिहाई चर्चा का विषय होना चाहिए।

गौरतलब है कि 31 साल की बास्केटबॉल प्लेयर ब्रिटनी अमेरिका में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्हे 17 फरवरी 2022 को मास्को एयरपोर्ट पर तब हिरासत में लिया गया था जब वे रशियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने पहुंची थी।

Categories: International
xplainer: