Hello! Here we are.
एक्सप्लेनर.इन (xplainer.in) एक स्वतंत्र हिन्दी समाचार और समसामयिक वेबसाईट है। इस वेबसाईट के माध्यम से हम देश – दुनिया के चर्चित मुद्दों, समाचारों और राजनीतिक व सामाजिक मसलों पर विशेष जमीनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं। किसी भी राजनीतिक विचारधारा से परे होकर सामाजिक मुद्दों पर तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी उपलब्ध करवाना हमारा ध्येय है।
वर्तमान मे भारत मे मीडिया की बात करें तो लगभग सभी मीडिया संस्थान किसी ना किसी राजनीतिक विचारधारा के अनुसार अपनी संपादकीय नीति रखते हैं और उसी राजनीतिक विचारधारा के प्रभाव मे ही समाचारों/रिपोर्ट्स को प्रस्तुत करते हैं। इस तरह से ये मीडिया संस्थान एकतरफा तथ्यों का प्रसार समाज मे करते हैं, जो कि सामान्य पत्रकारिता के नियमों के विरुद्ध है। ये मीडिया संस्थान अपनी विचारधारा से अलग सोच रखने वाले लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास करते हैं। एक्सप्लेनर मे हम इसी व्यवस्था को बदलने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं।

