Apple WWDC 2024: Apple डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। इसके पहले दिन कंपनी ने Vision OS, iOS 18 और अन्य दूसरे सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं इनकी डीटेल्स –
Apple WWDC 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इसकि शुरुआत Apple के Vision OS 2 के लॉन्च से हुई। वहीं एप्पल ने अपना लैटेस्ट मोबाईल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 18 भी पेश किया। इस नए OS में यूजर को ज्यादा कंट्रोल दिया गया है।
नए फीचर्स में सॅटॅलाइट मैसेज और हिडन एप की सुविधा भी इस नए OS में दी गई है। हिडन अप के तहत लोग अपने एप्स को लॉक कर सकते हैं। यहाँ तक कि यूजर उस फ़ोल्डर को भी लॉक कर पाएगा।
iOS 18 के कुछ नए फीचर्स
नए फीचर्स में सॅटॅलाइट मैसेज, हिडन एप्स, मैसेज शेड्यूल आदि शामिल है। यूजर अब मैसेज को बोल्ड, इटैलिक और अन्डरलाइन कर सकता है। इसके अलावा RCS मैसेज का भी सपोर्ट दिया गया है। सॅटॅलाइट मैसेज की सुविधा iPhone 14 और उसके बाद के iPhones पर ही मिलेगी।
इसके अलावा कंपनी ने मेल एप में भी कुछ बदलाव किये हैं। अब एक ही सेंडर के सारे ईमेल यूजर को एक जगह पर मिल जाएंगे। वॉलेट में टैप टू कैश का फीचर जोड़ा गया है। साथ ही जर्नल एप को भी अपडेट किया गए है।
रीडिजाइन्ड फ़ोटोज़ एप
Apple के Photos एप को भी iOS 18 मे अपडेट किया गया है। इसके डिजाइन में काफी बदलाव किए हैं। यानि अब यूजर को नया इंटरफेस देखने को मिलेगा। इसके साथ ही Android की तरह ही फेस के जरिए इमेज फ़िल्टर किया जा सकता है।