212 views 7 secs 0 comments

Darshan Thoogudeepa Arrested: हत्या के मामले में Kannada अभिनेता गिरफ्तार, आरोपी ने लिया दर्शन का नाम 

In Featured, National, Trending
June 11, 2024
Actor Darshan Arrested: फेमस कन्नड अभिनेता दर्शन को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। मैसूर मे पुलिस ने उन्हे हिरासत में लिया है। उन्हे बेंगलुरू लाया जा रहा है।

Actor Darshan Arrested: फेमस कन्नड अभिनेता दर्शन को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। मैसूर मे पुलिस ने उन्हे हिरासत में लिया है। उन्हे बेंगलुरू लाया जा रहा है।

फेमस Kannada अभिनेता दर्शन (Darshan Thoogudeepa) को हत्या के एक मामले में कामाक्षीपाल्या पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में एक आरोपी ने अभिनेता का नाम पुलिस को बताया है। इसके बाद पुलिस ने मैसूर से उन्हे गिरफ्तार कर लिया। उन्हे आगे की पूछताछ के लिए बेंगलुरू लाया जा रहा है।

मामले में दस से ज्यादा लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। रेणुकास्वामी चित्रदुर्ग की एक मेडिकल शॉप में काम करता था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार पहले रेणुकास्वामी को किडनैप किया गया था। बाद में शहर के कामाक्षीपल्या इलाके में उसका शव मिला था।

एक आरोपी ने लिया दर्शन (Darshan Thoogudeepa) का नाम

मामले की जांच कर रही बेंगलुरू पुलिस ने खुलासा किया है कि पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने Kannada अभिनेता दर्शन (Darshan Thoogudeepa) का नाम लिया था। बाद में आगे की जांच के लिए अभिनेता और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

दर्शन (Darshan Thoogudeepa) कन्नड फिल्म इंडस्ट्री मे प्रसिद्ध अभिनेता है। उन्होंने ‘मजेस्टिक’, ‘ध्रुवा’, ‘लंकेश पत्रिके’, ‘धर्मा’, ‘दर्शन’, ‘जोथे जोथेयल’, ‘सारथी’, ‘मिस्टर ऐयर्यवार्ता’, क्रांति और ‘काटेरा’ जैसी हिट फिल्में दीं हैं।