North Korea और South Korea में छिड़ी अनोखी जंग, Kim Jong Un की सेना कर रही कचरा भरे गुब्बारों से हमला 

North Korea और South Korea के बीच एक अनोखी जंग छिड़ गई है। उत्तर कोरिया गुब्बारों में कचरा भरकर दक्षिण कोरिया में भेज रहा है। वहीं इसके जवाब में दक्षिण कोरिया ने सीमा पर लाउडस्पीकर्स लगाने का फैसला किया है। इनके जरिए उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रोपेगेंडा का प्रचार किया जाएगा।

North Korea और South Korea के बीच में एक बार फिर तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। North Korea के तानाशाह Kim Jong Un की सेना ने एक अजीबोगरीब कदम उठाते हुए South Korea के सीमावर्ती क्षेत्रों में कचरे से भरे हुए गुब्बारों को छोड़ शुरू कर दिया है। वहीं South Korea ने इसका जवाब प्रोपेगेंडा से देने का निर्णय किया है और इसके लिए उसकी सेना ने सीमा पर बड़े बड़े लाउड स्पीकर्स लगा दिए हैं।

इससे पहले भी 2015 में South Korea द्वारा ऐसा ही कदम उठाया गया था। तब भड़के हुए North Korea के तानाशाह Kim Jong Un ने अपनी सेना को South Korea पर तोप से गोले दागने का फरमान सुना दिया था। हालांकि तब जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन कई दिनों तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा था।

पहले South Korea ने भेजे थे प्रोपेगेंडा लिखे गुब्बारे

तनाव की शुरुआत तब हुई जब South Korea ने ऐसे पर्चों से भरे हुए गुब्बारे North Korea में भेजे थे जिसमें उसके और तानाशाह Kim Jong Un के खिलाफ बातें लिखी हुई थी। इससे North Korea का तानाशाह भड़क गया और उसके आदेश पर सेना ने कचरे से भरे हुए 1000 गुब्बारे South Korea के क्षेत्र में छोड़ दिए। 

अब इसके जवाब में South Korea ने सीमा पर लाउड स्पीकर्स के जरिए North Korea के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने का निर्णय लिया है। 

क्या बजाया जाएगा इन स्पीकर्स पर 

South Korea के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार इन राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक चांग हो-जिन की अध्यक्षता में एक आपातकालीन सुरक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में सहमति बनी कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लाउडस्पीकर्स लगाए जाएंगे और North Korea के खिलाफ प्रसारण शुरू किया जाएगा। 

South Korea दोनों देशों के बीच सीमा पर के-पॉप संगीत, बाहरी समाचार और North Korea विरोधी प्रसारण के लिए लाउडस्पीकर्स का प्रयोग कर सकता है। North Korea इन प्रसारणों को लेकर विशेष रूप से संवेदनशील है।