पेट की चर्बी घटाने के लिए अपने आहार में शामिल करें ये पांच चीजें

पेट की चर्बी घटाने के लिए अपने आहार में शामिल करें ये पांच चीजें
Photo: thehindiblogging
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अस्त व्यस्त दिनचर्या का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसका सबसे ज्यादा और जल्दी प्रभाव हमारे पेट पर दिखाई देता है। बढ़ा हुआ पेट जहां एक ओर भद्दा लगता है वहीं यह आपके व्यक्तित्व पर भी नकारात्मक असर डालता है। ऐसे में लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए तरह तरह के जतन करते हैं। कभी जिम तो कभी सुबह सुबह जॉगिंग। कई लोग तो पेट की चर्बी घटाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर डालते हैं। लेकिन नतीजे कभी भी वैसे नहीं मिल पाते जैसी उन्हें उम्मीद होती है। इसलिए आज हम पांच ऐसी चीजों की बात करेंगे जिन्हें प्रतिदिन के आहार में शामिल करने से पेट की चर्बी से छुटकारा पाना आसान हो जाता है। अगर आप भी पेट की बढ़ी हुई चर्बी से जूझ रहे हैं तो आप अपने आहार में इन चीजों को शामिल करके बढ़ी हुई चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं।




पहले समझिए इसके पीछे का कारण:



पेट पर थोड़ी बहुत चर्बी होना सामान्य बात है जिसकी व्यवस्था प्रकृति ने हमारे अंदरुनी अंगो की सुरक्षा के लिए की है। इसके कारण हमारे पेट के अंदरुनी अंग ठीक से काम करते हैं। लेकिन अगर यह चर्बी जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो कई तरह को समस्याओं का कारण बन जाती है। सामान्य से अधिक पेट की चर्बी बढ़ने के प्रमुख कारण निम्न हो सकते हैं। 


  • आनुवंशिक कारण
  • खराब पाचन तंत्र
  • तनाव
  • आलस्य
  • बहुत ज्यादा बैठकर काम करना
  • अव्यवस्थित खान पान


अगर आप भी इन सब कारणों से पेट की बढ़ी हुई चर्बी से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको उन चीज़ों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपने प्रतिदिन के आहार में शामिल करके आप पेट की चर्बी से छुटकारा पा सकते हैं। इन चीजों का आपके शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और घरेलू होने के कारण आप इन्हे आसानी से अपना सकते हैं।

बादाम


बादाम में काफी मात्रा में अनसेच्युरेटेड फैट होता है जो स्वास्थ्यवर्धक होता है और भूख दबाने का काम करता है। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा होने के कारण आपको लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता है। साथ ही बादाम आपके दिल के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसलिए अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में बादाम को जरूर शामिल करें।

अजवाइन


पेट की चर्बी घटाने के लिए अजवाइन की पत्तियां बहुत कारगर होती हैं। कम कैलोरी, कैल्शियम और विटामिन सी का अच्छा स्रोत होने के कारण यह पेट की चर्बी घटाने के लिए बहुत असरकारक चीज है। इसके अलावा अजवाइन का पानी पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। रात को अजवाइन को एक कप पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर उसे खाली पेट पी लें। यह पेट की चर्बी घटाने में काफी मददगार है।

दालचीनी


दालचीनी को शहद के साथ मिलाकर खाने से यह पेट पर जमा चर्बी को तेजी से कम करता है। अगर आप डायबिटीज़ से जूझ रहे हैं तो यह आपके लिए और भी मददगार है। डायबिटीज़ में पेट की चर्बी कम करने के लिए दालचीनी और शहद से अच्छा कोई दूसरा उपाय नहीं है। 

पुदीना और धनिया की चटनी


पेट की चर्बी कम करने के लिए यह सबसे टेस्टी तरीका है। पुदीने और धनिए की चटनी बनाकर रोज खाने से पेट पर जमा चर्बी पिघलने लगती है। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें टमाटर भी डाल सकते हैं। इस चटनी को आप दिन में एक से ज्यादा बार भी खा सकते हैं।

एलोवेरा


एलोवेरा का आमतौर पर इस्तेमाल त्वचा की सुंदरता के लिए किया जाता है, लेकिन यह पेट की चर्बी घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है। एलोवेरा के सेवन से आपका मेटाबोलिज़्म ठीक रहता है जो आपके शरीर में अतिरिक्त वसा जमा नहीं होने देता है। आधे ग्लास गुनगुने पानी में दो चम्मच एलोवेरा का जूस और एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर खाली पेट पीने से पेट की चर्बी घटाने में काफी मदद मिलती है।

इन पांच चीज़ों को अपने आहार में शामिल कर के आप पेट की चर्बी से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। हालांकि इसके साथ ही आपको कुछ और चीज़ों का भी ध्यान रखना चाहिए।

  • संतुलित भोजन: अगर आप पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं तो दिन में हर दो तीन घंटे में थोड़ा थोड़ा खाएं। इससे पाचन तंत्र ठीक से काम करता है और चर्बी घटाने में मदद मिलती है।

  • अधिक से अधिक पानी पिएं: दिन में आठ से दस ग्लास पानी पिएं। निश्चित अंतराल में थोड़ा थोड़ा पानी पिएं। इससे ओवर ईटिंग की समस्या काम होती है।

  • नाश्ता जरूर करें: नाश्ता ना करने से भूख बढ़ती है, जिससे हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। इससे पेट पर चर्बी बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं तो नाश्ता करने से परहेज़ ना करें।

  • प्रतिदिन व्यायाम करें: पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। सेतुबंध, बालासन, नौकासन आदि कुछ ऐसे व्यायाम हैं जो पेट की चर्बी घटाने में अत्यधिक लाभदायक हैं।

  • समुचित नींद लें: कम सोना या ज्यादा सोना दोनों ही आपके पेट की चर्बी को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसलिए हमेशा अपने शरीर की जरूरत के अनुसार नींद लें। अगर आप समुचित नींद लेते हैं तो आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है जो पेट की चर्बी घटाने में मददगार है।