![]() |
फोटो स्त्रोत: Virginia Department of Forestry |
दुनिया में कीड़े मकोड़ों की हजारों प्रजातियां पाई जाती है। कुछ देखने में बहुत सुंदर लगते हैं तो कुछ बेहद बदसूरत। ये कीड़े आपको घर से लेकर बगीचों और जंगलों में देखने को मिल जायेंगे। हर दिन हमारा सामना किसी ना किसी तरह के कीड़े मकोड़े से होता ही है।
लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे जहरीले कीड़े के बारे में। यह कीड़ा इतना जहरीला है कि एक इंसान की जान लेने के लिए इसका काटना भी जरूरी नही है, बल्कि इस कीड़े को छू लेने भर से इंसान की जान जा सकती है।
इस कीड़े का नाम ’पस कैटरपिलर’ है, जो इन दिनों अमेरिका के कई राज्यों में नजर आ रहा है। वर्जीनिया के अधिकारियों ने लोगों को तस्वीरों के माध्यम से इस कीड़े के बारे में जानकारी दी है, साथ ही इसे ना छूने के लिए भी चेतावनी जारी की है।
यह कीड़ा इतना जहरीला है कि अगर आपने गलती से भी इसे छू लिया तो यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
इस कीड़े के पीठ पर बालनुमा जहरीले कांटे लगे होते हैं। इसे छू लेने पर इंसान को तेज जलन के साथ बुखार भी आ सकता है और समय पर इलाज न मिलने की स्थिति में इंसान की जान भी जा सकती है।
पस कैटरपिलर वातावरण में ढलने की अपनी काबिलियत के लिए जाने जाते हैं। एक से डेढ़ इंच तक लंबे ये कीड़े अपने बालनूमा कांटो में छुपे रहते हैं और सिर्फ खाने के लिए ही अपना सर बाहर निकालते हैं। ये पेड़ पौधों की पत्तियां खाकर जीवित रहते हैं।
भारत में इन कीड़ों को ’भुआ’ के नाम से जाना जाता है। हालांकि भारत में पाया जाने वाला पस कैटरपिलर जहरीला नही होता है।