फोटो स्रोत: द प्रिन्ट |
भारत की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC IAS परीक्षा की तैयारी हर साल लाखों युवा करते हैं। चूंकि यह भारत की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है, इसलिए इस परीक्षा की संरचना (Pattern) के बारे में अभ्यर्थियों को एक बेसिक समझ होना अति आवश्यक है।
आज के इस लेख में हम IAS परीक्षा की संरचना के बारे में ही बात करेंगे, ताकि अभ्यर्थी आसानी से समझ सके की इस परीक्षा का आयोजन कैसे और किन चरणों में किया जाता है।
परीक्षा प्रणाली की समझ होने से अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थित रूप से तैयारी करना काफी आसान हो जाता है।
UPSC Civil Services Exam Pattern – यूपीएससी प्रशासनिक सेवा परीक्षा की संरचना
UPSC हर वर्ष एक बार यह परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है- प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा, मेंस यानी मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण यानी साक्षात्कार।
प्रारम्भिक परीक्षा:
- प्रारम्भिक परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होते हैं। दोनों प्रश्न पत्रों में मल्टीपल चॉइस टाइप के प्रश्न होते हैं।
- प्रारम्भिक परीक्षा के प्रश्न पत्र-1 में सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन और सामान्य विज्ञान के प्रश्न शामिल होते हैं। इसके अलावा करंट अफेयर्स के प्रश्नों का भी अच्छा खासा प्रतिशत होता है।
- प्रारम्भिक परीक्षा के प्रश्न पत्र-2 में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड(quantitative aptitude) के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा अंग्रेजी भाषा के प्रश्न भी इसमे शामिल होते हैं। यह पेपर क्वालिफाइंग होता है, जिसमे पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है।
मुख्य परीक्षा:
- जब आप प्रारम्भिक परीक्षा को पास कर लेते हैं तो मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है। मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन के चार प्रश्न पत्र होते है। वैकल्पिक विषय के दो प्रश्न पत्र होते हैं। एक प्रश्न पत्र निबंध लेखन और एक-एक प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा और क्षेत्रीय भाषा का होता है। इस प्रकार मुख्य परीक्षा में कुल 9 प्रश्न पत्र होते हैं।
- मुख्य परीक्षा का हर प्रश्न पत्र डिस्क्रिप्टिव होता है।
- मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा के प्रश्न पत्र क्वालिफाइंग होते हैं। इन प्रश्न पत्रों में प्राप्त किये गए अंकों का मेरिट लिस्ट तैयार करने में इस्तेमाल नहीं होता है।
मुख्य परीक्षा में सम्मिलित प्रश्न पत्र और उनके कुल अंक-
- पेपर 1: निबंध (कुल 250 अंक)
- पेपर 2: इंग्लिश – English पेपर (कुल 250 अंक)
- पेपर 3: भारतीय भाषा – Indian Language (कुल 250 अंक)
- पेपर 4: जनरल स्टडीज – GS पेपर 1 (कुल 250 अंक)
- पेपर 5: सामान्य अध्ययन – GS पेपर 2 (कुल 250 अंक)
- पेपर 6: जनरल स्टडीज – GS पेपर 3 (कुल 250 अंक)
- पेपर 7: जनरल स्टडीज – GS पेपर 4 (कुल 250 अंक)
- पेपर 8: वैकल्पिक – पेपर 1 (कुल 250 अंक)
- पेपर 9: वैकल्पिक – पेपर 2 (कुल 250 अंक)
साक्षात्कार:
- मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर लेने के पश्चात उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण यानि साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार 275 अंकों का होता है।
- मुख्य परीक्षा के 7 प्रश्न पत्रों और साक्षात्कार के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। यानि कुल 2025 अंकों में से प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।
UPSC IAS परीक्षा के लिए आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता:
- इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों का स्नातक होना आवश्यक होता है। किसी भी विषय से स्नातक अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी 21 से 32 वर्ष की आयु तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी 35 वर्ष की आयु तक परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।