पृथ्वी पर मौजूद सोने का बड़ा हिस्सा क्यों निकाला नहीं जा सकता? जानिए हमारी पृथ्वी से जुड़े ऐसे ही दस रोचक तथ्य

पृथ्वी पर मौजूद सोने का बड़ा हिस्सा क्यों निकाला नहीं जा सकता?
फोटो स्रोत: Needpix.com
  • पृथ्वी के सबसे अंदर की परत जिसे पृथ्वी की कोर कहा जाता है, का तापमान 9900 डिग्री फैरेनहाइट है। इसका अर्थ है कि जितनी सूर्य के सतह का तापमान है, उतना ही धरती के कोर का तापमान है।
  • हम लोग सोच भी नहीं सकते कि पानी में भी कभी आग लग सकती है। लेकिन एक तथ्य यह भी है कि धरती के ज्वालामुखियों में सबसे अधिक महासागरों और समुद्रों में पाए जाते हैं। 90 फीसदी ज्वालामुखी फटने की घटनाएं महासागरों में होती हैं।
  • पृथ्वी पर वर्तमान में सात महाद्वीप है। लेकिन रोचक तथ्य यह है कि ये महाद्वीप अलग अलग दिशाओं में खिसक रहे हैं। ये हर साल 0.8 इंच खिसकते हैं। इस पृथ्वी पर घटित हो रही यह एक बेहद अजीब घटना है।
  • इस धरती का 1/5000वां हिस्सा ऊंचे पहाड़ों से घिरा है, जबकि पृथ्वी का सबसे अधिक हिस्सा समुद्रों से ढंका है।
  • हालांकि पूरी दुनिया आज पीने की समस्या से जूझ रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धरती की सतह का 99 फीसदी हिस्सा पानी से ढका है। सिर्फ एक फीसदी हिस्से में ही शेष दुनिया रहती है। लेकिन ये पानी समुद्रों का खारा पानी है जिसे पीना संभव नहीं है।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप में जमी हुई बर्फ की मात्रा इतनी है कि अगर यह पिघल जाए तो अटलांटिक महासागर से भी ज्यादा पानी होगा। जी हां, अटलांटिक सागर का पानी अंटार्कटिका की बर्फ के मुकाबले कम है। अगर ये बर्फ पूरी पिघल जाए तो पृथ्वी के सारे तटीय महानगर डूब जाएंगे।
  • बारिश के मौसम में आपने अक्सर बिजली का गिरना देखा होगा। लेकिन आपको पता भी नहीं होगा कि पृथ्वी को हर दिन आकाशीय बिजली के कितने हमले झेलने पड़ते हैं। पृथ्वी पर प्रतिदिन औसतन 86 लाख बार आकाशीय बिजली गिरती है।
  • कहते हैं कि ग्रेट वाल ऑफ चाइना अंतरिक्ष से भी दिखाई देती है। लेकिन यह सच नहीं है। हालांकि धरती पर फैला प्रदूषण अंतरिक्ष से जरूर नजर आता है।
  • अमेरिका के अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन नासा के अनुसार कम से कम हर दिन अंतरिक्ष का कचरे का एक टुकड़ा पृथ्वी गिरता है। यह कचरा विभिन्न अंतरिक्ष अभियानों के कारण भेजे गए उपग्रहों और अन्य वस्तुओं का होता है।
  • पृथ्वी पर उपलब्ध कुल सोने का 99 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी के सबसे अंदरूनी भाग कोर में स्थित है। इसे आप निकालना तो चाहेंगे लेकिन समस्या यह है कि पृथ्वी की कोर का तापमान उतना ही है जितना कि सूर्य की सतह का होता है। इस भीषण तापमान के कारण पृथ्वी पर मौजूद सोने का बहुत बड़ा हिस्सा निकाल जाना संभव नहीं है।