![]() |
फोटो स्रोत: विकिमीडिया कॉमन्स |
- जापान में परमाणु हमले के बाद रेडिएशन के प्रभाव से ऐसे खरगोशों का जन्म हुआ जिनके कान ही नहीं थे।
- दक्षिणी कोरिया में विद्यार्थी परीक्षाओं के दौरान नहाना बंद कर देते हैं। दरअसल वहाँ ऐसी प्रथा कि जो पढ़ा है वह बाल धोने के साथ बह जाता है। सुनने में अजीब है लेकिन यह वहाँ बहुत आम बात है।
- दुनिया में हजारों नस्ल के कुत्ते पाए जाते हैं, लेकिन बेसेंजी नस्ल का कुत्ता एक मात्र ऐसा कुत्ता है जो भोंक नहीं सकता।
- अर्जेन्टीना में सन 2001 में ऐसी स्थिति पैदा हो गई थी जब दस दिनों में पाँच अलग अलग राष्ट्रपति बने।
- किसी व्यक्ति में लाल बाल और नीली आंखे होना दुनिया में सबसे अनोखा माना जाता है।
- 2030 तक आते-आते अवसाद मनुष्य पर इतना हावी हो जाएगा कि मनुष्य की असफलता का दूसरा सबसे बड़ा कारण होगा।
- हमारी नसों में खून 400 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ता है और पूरे दिन में लगभग 9600 किलोमीटर की दूरी तय करता है।
- सोवियत संघ (अब रूस) में कई साल पहले पृथ्वी में एक छेद बनाने का प्रयास किया गया था, लेकिन यह केवल 12.3 किमी गहराई तक संभव हुआ और यह दूरी पृथ्वी की कुल नाभिकीय दूरी मात्र का 0.2% है।
- इस समय दुनिया में लोगों के पास 2 अरब से अधिक एंड्रॉइड फ़ोन हैं और इनमें से हर फ़ोन लीनक्स (Linux) आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इंटरनेट पर जितनी भी वेबसाइटें हैं उनमें से 79% लीनक्स पर चलती हैं। यदि विश्व की सबसे प्रसिद्ध वेबसाइटों को गिना जाए तो उनमें से लगभग 97% लीनक्स पर चलती हैं। दुनिया के 500 सबसे तेज चलने वाले कंप्यूटरों में से 498 में लीनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम है।
- दुनिया का पहला कंप्यूटर वायरस पाकिस्तान के दो भाई के द्वारा बनाया गया था। यह वायरस ऑपरेटिंग सिस्टम में फ्लापी डिस्क के जरिये फैलता था।